🪷
श्राद्ध तिथि कैलकुलेटर
मृत्यु की तारीख, समय और स्थान से श्राद्ध की तिथि, पितृ पक्ष का दिन और बरसी की तारीख
दिवंगत का विवरण
❓ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
श्राद्ध की तिथि कैसे तय होती है?
मृत्यु के समय जो हिंदू तिथि चल रही थी, वही श्राद्ध की तिथि है — सूर्योदय की तिथि नहीं। इसलिए मृत्यु की तारीख के साथ समय और स्थान भी चाहिए।
पितृ पक्ष में श्राद्ध किस दिन करें?
पितृ पक्ष में उसी तिथि के दिन, चाहे मृत्यु शुक्ल पक्ष में हुई हो या कृष्ण पक्ष में। पूर्णिमा को मृत्यु हो तो पूर्णिमा श्राद्ध, अमावस्या को हो तो सर्व पितृ अमावस्या। पितृ पक्ष का श्राद्ध मृत्यु के एक वर्ष बाद से किया जाता है। तिथि का दिन छूट जाए तो सर्व पितृ अमावस्या पर एक श्राद्ध किया जा सकता है।
वार्षिक श्राद्ध (बरसी) कब होता है?
हर वर्ष उसी हिंदू तारीख पर — उसी मास और पक्ष की उसी तिथि को। अंग्रेज़ी तारीख हर साल बदलती है। श्राद्ध अपराह्न (दिन का चौथा पाँचवाँ भाग) में किया जाता है, इसलिए जिस दिन के अपराह्न में तिथि अधिक हो, वही दिन लिया जाता है।